🔥 TRENDING मंडला में समावेशी शिक्षा नोडल शिक्षक प... ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ଅଘଟଣ; ଦର୍ପଣିଆ ସେବାୟତଙ୍କ ମ... शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में बाल विव... ବାତ୍ୟା ‘ଅକ୍ୱାନ୍'କୁ ନେଇ ହାଇଆଲର୍ଟ; ୭୨ ହଜ... ବାତ୍ୟା ପାଇଁ ଟ୍ରେନ୍ ଯାତ୍ରୀଙ୍କୁ ଝଟକା; ଆସ... चिट्तौड़गढ़ के सुरेड़ा ग्राम पंचायत मे...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
मिर्जापुर मोहल्ले में पुलिस ने हथियारों से भरा बैग बरामद किया, युवक फरार
Local

मिर्जापुर मोहल्ले में पुलिस ने हथियारों से भरा बैग बरामद किया, युवक फरार

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 21 Sep 2026, 10:34 PM 👁 84
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नवादा के नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर मोहल्ले में रात के गश्ती के दौरान पुलिस ने हथियारों से भरा पीठू बैग बरामद किया, जिसे लेकर युवक ने बैग छोड़कर फरार हो गया।

रात के गश्ती के दौरान मिर्जापुर मोहल्ले में पुलिस ने हथियारों से भरा एक पीठू बैग बरामद किया। बैग लेकर जा रहा युवक पुलिस को देखते ही उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

बैग की तलाशी लेने पर पुलिस को दो देसी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक बुलेट तथा तीन चाकू बरामद हुए। सभी हथियार जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने बताया कि बैग छोड़कर फरार हुए युवक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार कहां से लाए गए थे और उनका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
📲Get App