🔥 ट्रेंडिंग जमालपुर‑हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस में... इंदौर ने रैहड़ी‑पटरी वालों के लिए पीएम... पन्ना के ऑटो चालक ने 15 दिन में पाया 3... मध्य प्रदेश में 25 नवंबर से बिना गुणवत... राजस्थान में 42 लाख रुपये की धोखाधड़ी,... मेदीनीनगर के डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मानव-वानर संघर्ष रोकने की दिशा में जालौन प्रशासन की बड़ी पहल, जनपद में विकसित होंगी 50 कपि वन वाटिकाएं।

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 13 नव. 2026, 10:00 PM 👁 66
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बंदरों के लिए तैयार होंगे फलदार पेड़ों से सुसज्जित प्राकृतिक ठिकाने, मानव-वानर संघर्ष कम करने की बनेगी नई व्यवस्था

उरई, जालौन। जनपद में मानव-वानर संघर्ष को रोकने और बंदरों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की है। इसके तहत जालौन में 50 कपि वन वाटिकाएं विकसित की जाएंगी। इन वाटिकाओं में बंदरों को उनके प्राकृतिक परिवेश के अनुरूप भोजन और सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी समीर ने समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के समीप न्यूनतम एक हेक्टेयर भूमि चिन्हित कर वहां फलदार एवं छायादार पौधे लगाए जाएं। साथ ही पौधों के संरक्षण, नियमित देखभाल और वाटिकाओं के बेहतर रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने बंदरों को पकड़ने के लिए तत्काल टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर वन विभाग के समन्वय से अभियान शुरू करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कपि वन वाटिकाओं में आम, जामुन, अमरूद, कटहल और बेल जैसे फलदार एवं छायादार पौधे लगाने पर विशेष जोर दिया। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य बंदरों को आबादी से दूर उनके अनुकूल प्राकृतिक वातावरण उपलब्ध कराना है, जिससे लोगों को बंदरों से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और मानव-वानर संघर्ष की घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। जनपद में 50 कपि वन वाटिकाओं का विकास वन्यजीव संरक्षण और जनसुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
📲Get App