🔥 TRENDING SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से आज लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार मूल के विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 22 Oct 2026, 08:24 PM 👁 61
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार के पर्यटन स्थलों, बौद्ध सर्किट, इको टूरिज्म और छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में विदेश सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूम

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से आज लोकसेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बिहार मूल के विदेश सेवा के अधिकारियों ने मुलाकात की। इस दौरान बिहार के विकास, पर्यटन और राज्य के उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बिहार के पर्यटन स्थलों, बौद्ध सर्किट, इको टूरिज्म और छठ महापर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में विदेश सेवा के अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने बिहार के उत्पादों की वैश्विक ब्रांडिंग और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को दुनिया तक पहुँचाने के लिए अधिकारियों से सक्रिय योगदान देने की अपील की।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने बिहार मूल के अधिकारियों से अपनी कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि बिहार के विकास में भी योगदान देने का आह्वान किया।
Samrat Choudhary
#samratChoudhary
📲Get App