🔥 TRENDING காரைக்குடி புறநகர் பகுதியில் பாலம் அமை... सरदारशहर पंचायत समिति में 'किंगमेकर' ब... परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Education

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी जी ने आज बापू सभागार, पटना में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 13 Oct 2026, 12:08 PM 👁 82
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी के साथ बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा। विद्यार्थियों की

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री प्रल्हाद जोशी जी ने आज बापू सभागार, पटना में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की व्यापक भागीदारी के साथ बिहार पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा। विद्यार्थियों की प्रतिभा, विचार और संकल्प ही बिहार एवं देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।
उन्होंने कहा कि ‘विद्यार्थी साथी ऐप’ के माध्यम से विद्यार्थियों को देर रात तक ऑनलाइन पढ़ाई और NEET-JEE जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिल रही है। साथ ही, जीविका दीदियों के माध्यम से एक करोड़ विद्यार्थियों को स्कूल ड्रेस उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।
📲Get App