🔥 TRENDING Sai Pallavi's OM Event Performance Spa... Actress Keerthy Suresh Clarifies Comme... Prashanth Neel‑presented film ‘418’ pr... AAP to Launch 2027 Punjab Election Cam... Punjab BJP Welcomes Former AAP, SAD an... Punjab Communications appoints IAS off...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी ने बताया

✍️ Reporter: Manohar Singh 🗓 13 Nov 2026, 02:11 PM 👁 73
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनोहर सिंह भाटी

शहीद मेजर शैतान सिंह की प्रतिमा से छेड़छाड़, घटना के बाद आमला गांव में आक्रोश

फलोदी। ग्राम आमला के रामदेव नगर स्थित अमर शहीद परमवीर चक्र विजेता मेजर शैतान सिंह के स्मारक पर स्थापित प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने खंडित कर दिया। गुरुवार को प्रतिमा क्षतिग्रस्त मिलने की जानकारी सामने आते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों के अनुसार, देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिक की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना पूरे क्षेत्र के लिए पीड़ादायक है। सूचना पर फलोदी थाना प्रभारी नरेश कुमार निर्वाण पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त प्रतिमा को कपड़े से ढकवाया।

ग्रामीणों ने बताया कि करीब चार वर्ष पहले भी इसी स्मारक पर प्रतिमा को खंडित करने की घटना हुई थी। बार-बार ऐसी घटनाएं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच करवाने, अज्ञात आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
📲Get App