🔥 ट्रेंडिंग इंडियन आइडल 13 के बाहर रहे गायक रितो र... उत्तर प्रदेश के सीएम ने 9वां जौनपुर मह... उत्तarakhand सीएम ने कहा गरीबी घट रही... उत्तarakhand सरकार ने पंतनगर हवाई अड्ड... मोज़ाम्बिक की कार्यकर्ता ग्रेसा मैचल क... दिल्ली में यूट्यूब चैनल के बेसमेंट में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मनोहर सिंह भाटी ने बताया

✍️ रिपोर्टर: Manohar Singh 🗓 04 नव. 2026, 06:46 PM 👁 108
यहाँ देखें: 📘 Facebook 📷 Instagram
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मनोहर सिंह भाटी

नव निर्वाचित सरपंच मोहनराम डऊकिया का ओसियां विधायक भेराराम सियोल ने किया स्वागत-अभिनंदन

जोधपुर। ग्राम पंचायत डऊकियों का बास (मुकाम रतननगर) के नव निर्वाचित सरपंच मोहनराम डऊकिया का ओसियां विधायक भेराराम सियोल के निवास स्थान पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधायक ने उन्हें सरपंच पद पर निर्वाचित होने पर शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने मोहनराम डऊकिया का सम्मान कर उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर आपसी सौहार्द, लोकतांत्रिक परंपराओं और क्षेत्र के विकास को लेकर साझा प्रतिबद्धता की बात कही गई।

नव निर्वाचित सरपंच मोहनराम डऊकिया ने स्वागत एवं सम्मान के लिए विधायक भेराराम सियोल सहित सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों और गणमान्यजनों का आभार जताया।यह खबर मनोहर सिंह भाटी ने बताया
📲Get App