🔥 ट्रेंडिंग સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... ट्रंप, शी और पुतिन ने जारी किया 'शांति... नागालैंड डियर लॉटरी के परिणाम 20 नवम्ब... नागालैंड के JHADC की शीतकालीन सत्र शुर... मणिपुर में डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म Digi‑SAP...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मण्डलायुक्त ने अटल आवासीय विद्यालय की 2027-28 प्रवेश परीक्षा की शुद्धता और पारदर्शिता पर जोर दिया

✍️ रिपोर्टर: Buddhi Prakash Mali 🗓 18 नव. 2026, 08:20 PM 👁 41
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आज़मगढ़ के मण्डलायुक्त विवेक ने 31 जनवरी 2027 को होने वाली कक्षा 6 एवं 9 की प्रवेश परीक्षा के लिए पूर्ण तैयारी और अनुश्रवण सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

मण्डलायुक्त विवेक ने आज आज़मगढ़ के अपने कार्यालय सभागार में मण्डल स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक का अध्यक्षता करते हुए कहा कि अटल आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 एवं कक्षा 9 के लिए 31 जनवरी 2027 को होने वाली प्रवेश परीक्षा को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने की सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं।

उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के अंतर्गत कक्षा 6 के 140 तथा कक्षा 9 में 9 छात्रों का प्रवेश लिया जाना है और परीक्षा मण्डल के तीनों जनपदों में चयनित केन्द्रों पर आयोजित होगी। परिणाम 25 फरवरी 2027 को घोषित किया जायेगा।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केन्द्रों का परीक्षण किया जाए और किसी भी कमी को समय पर दूर किया जाए। उन्होंने उप श्रमायुक्त राजीव कुमार सिंह तथा सहायक श्रमायुक्त पवन कुमार को निर्देश दिया कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार अलग-अलग दिनों में अटल आवासीय विद्यालय का भ्रमण करें और अध्यापन कार्यों व सुविधाओं का निरीक्षण करें।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा, मुख्य कोषाधिकारी अनुराग कुमार श्रीवास्तव, बीएसए राजीव पाठक, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, प्रवर्तन अधिकारी बलिया साहा राम तथा श्रम प्रवर्तन अधिकारी मऊ लईक अहमद सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
📲Get App