🔥 ट्रेंडिंग रोहित शर्मा ने कहा, ऋषभ पंत टीम में सब... छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मदर मैरी की... आंध्रप्रदेश में कार में आग लगने से चाल... दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने केजरीवाल पर... पहली बार महिला आपदा मित्रों के साथ ब्ल... जharkhand: इंस्टाग्राम पर नज़र रखने पर...
28 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
सरकारी योजना

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 15 लाभार्थियों को वितरित किए गए चेक

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 28 नव. 2026, 04:18 AM 👁 36
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता, उद्यमिता से समृद्धि!

उरई (जालौन)। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अंतर्गत जनपद के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी समीर ने 15 लाभार्थियों को नए व्यवसाय की स्थापना एवं पूर्व से संचालित व्यवसाय के विस्तार के लिए चेक वितरित किए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनाना है। योजना के माध्यम से युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने और पहले से संचालित कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राप्त धनराशि का सदुपयोग करें तथा अपने व्यवसाय को पूरी लगन, मेहनत और ईमानदारी के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि युवा उद्यमी अपने प्रयासों से न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देना और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर जनपद के विकास में सहभागी बनाना है।
📲Get App