🔥 ट्रेंडिंग ड्रिस्टी IAS ने 2026 RAS प्रीलीम्स के... तमिलनाडु सरकार ने एनओजी को एंटी‑ड्रग क... सुप्रीम कोर्ट ने थंजावूर में सास्ट्रा... टिरुनेल्वी में प्रशंसकों ने नई राजनीति... गीतों से गूंजा गांव, लोगों में उत्साह વિશ્વ શૌચાલય દિવસ નિમિત્તે નર્મદા જિલ્...
23 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
धर्म

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में किए रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी में भी टेका मत्था

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 23 नव. 2026, 05:11 PM 👁 25
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अयोध्या धाम में मुख्यमंत्री योगी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मांगा आशीर्वाद।

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज धर्मनगरी अयोध्या धाम पहुंचकर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए। इसके पश्चात उन्होंने प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचकर संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति एवं कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री की अयोध्या यात्रा के दौरान रामनगरी में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण के लिए मंगलकामना की।
📲Get App