🔥 TRENDING Mumbai Bank Election: Mahayuti to Cont... Kuldeep Yadav to feature in Uttar Prad... SP and Congress form data‑driven panel... पालीगंज थाना क्षेत्र में एक डेढ़ साल क... Gangster Naseem Durrani, Tied to Dawoo... MD ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई: 7 थानों मे...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नवादा में 2.52 लाख पेंशनधारियों के खातों में ₹1,205.91 करोड़ हस्तांतरित किए

✍️ Reporter: Ramlakhan Kumar 🗓 10 Nov 2026, 08:11 PM 👁 79
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

राज्य के एक करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की दर से कुल 1,205.91 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से वितरित किए गए।

नवादा, बिहार – मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को राज्य के एक करोड़ से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के बैंक खातों में प्रति लाभार्थी 1,100 रुपये की दर से कुल 1,205.91 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। इस हस्तांतरण में नवादा जिले के 2,52,402 पेंशनधारियों को भी शामिल किया गया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक माह की 10 तारीख को पात्र पेंशनधारियों के खातों में पेंशन राशि भेजी जाती है, जिसका उद्देश्य वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनका जीवन सुरक्षित व सम्मानजनक बनाना है।

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नवादा समाहरणालय सभाकक्ष में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की उपस्थिति में किया गया, जहाँ पेंशनधारी एवं अधिकारी मुख्यमंत्री के संबोधन और राशि हस्तांतरण को लाइव देख सके।

प्रभारी सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग प्रियंका प्रियदर्शनी ने बताया कि जिले में छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत कुल 2,52,402 लाभार्थी हैं, जिनमें मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (1,36,370), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना (51,089), बिहार राज्य निशक्तता पेंशन योजना (30,140), लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना (28,587), इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना (4,723) तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्तता पेंशन योजना (1,493) शामिल हैं।

मौके पर उप विकास आयुक्त शंभू शरण पाण्डेय, गोपनीय शाखा प्रभारी राजीव कुमार और अन्य पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में पेंशनधारी उपस्थित रहे।
📲Get App