🔥 TRENDING When Will Government Schools Be Freed... Himanta Meets Foreign Minister in Delh... Denmark Greenlights Security Agreement... Nagaland Launches Statewide Campaign t... Amur Falcons Take Off on 3,000‑km Nons... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में हुआ दीपावली हवन-पूजन, योगिता सिंह भी हुईं शामिल।

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 07 Nov 2026, 07:11 PM 👁 82
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

प्रदेश भाजपा कार्यालय में गूंजे वैदिक मंत्र, योगिता सिंह ने हवन में आहुति देकर मांगी खुशहाली की कामना।

नई दिल्ली।07 नवंबर कालकाजी वार्ड-175 की निगम पार्षद एवं दिल्ली भाजपा प्रदेश महामंत्री योगिता सिंह दीपावली के पावन अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री हर्ष मल्होत्रा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन एवं पूजा-अर्चना की गई। योगिता सिंह ने भी हवन में आहुति अर्पित कर माँ लक्ष्मी एवं भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की मंगलकामना की।

पूर्व सेंट्रल जोन चेयरमैन रहीं योगिता सिंह ने दीपावली के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कामना की कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे तथा हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो।
📲Get App