🔥 TRENDING परशदेपुर चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा ने ठ... किला चौक में स्कॉर्पियो चेकिंग के दौरा... SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत उज्जैन में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ संवाद कार्यक्रम

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 06:49 PM 👁 73
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनविश्वास अभियान के तहत सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की।

उज्जैन, 16 अक्टूबर 2026 – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप प्रदेशभर में संचालित मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को उज्जैन में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार और जनजागरूकता में सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर चर्चा करना था।

कलेक्टर श्री रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स समाज में जनमत निर्माण, जनजागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

साथ ही कलेक्टर सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने से पहले तथ्य सत्यापन की अनिवार्यता पर बल दिया। उन्होंने अपुष्ट, भ्रामक अथवा गलत जानकारी के प्रसार को रोकने की जिम्मेदारी सभी पर डालते हुए कहा कि विश्वसनीय तथ्यों पर आधारित जानकारी ही शासन और आमजन के बीच संवाद को प्रभावी बनाती है।

संवाद कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने अपने अनुभव साझा किए तथा शासकीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने जनजागरूकता बढ़ाने और शासन की जनकल्याणकारी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर पहुँचाने के उपायों पर चर्चा की।

कार्यक्रम में नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, सीईओ स्मार्ट सिटी उज्जैन सुश्री डॉ. नेहा जैन, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स उपस्थित रहे।
📲Get App