🔥 ट्रेंडिंग વાહન પર જાતિ દર્શાવવું ગુનો, કડક કાયદે... UGC ने 2026 की 32 अनमान्य विश्वविद्याल... காரைக்குடி சேது பாஸ்கரா கல்லூரி மாணவர்... ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਦਿੱਲੀ ਤੋਂ... पश्चिम बंगाल के सीईओ कार्यालय ने अनिवा... ਮਾਂ ਦੀ ਅਰਥੀ ਨੂੰ ਮੋਢਾ ਦਿੰਦੇ ਸਮੇਂ ਬੇਹੱਦ...
21 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026: भीकनगाँव थाना परिसर एवं ग्राम अंजनगाँव में जनविश्वास शिविर आयोजित

✍️ रिपोर्टर: Rajkumar Kaithwas 🗓 21 नव. 2026, 10:20 AM 👁 19
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
• कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा ने जनसंवाद कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
• एसपी ने किया भीकनगाँव थाने का आकस्मिक निरीक्षण, कलेक्टर ने युवा उद्यमी की इकाई का लिया जायजा और बामनाला में तत्काल करवाई सफाई

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान-2026 के अंतर्गत भीकनगाँव विकासखंड के ग्राम अंजनगाँव एवं पुलिस थाना भीकनगाँव परिसर में जनविश्वास शिविरों का सफल आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाना, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण करना रहा।
थाना परिसर में एसपी ने की जनसुनवाई व आकस्मिक निरीक्षण
अभियान के तहत पुलिस थाना भीकनगाँव परिसर में विशेष शिविर आयोजित किया गया, जहाँ पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा ने सीधे शिकायतकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार एवं समय-सीमा में निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। इसके साथ ही एसपी श्री वर्मा ने पुलिस थाना भीकनगाँव का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
अंजनगाँव शिविर में कलेक्टर ने किया जनसंवाद
ग्राम अंजनगाँव में आयोजित मुख्य शिविर में कलेक्टर श्री गुरु प्रसाद एवं पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने सहभागिता की। शिविर में राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, खाद्य, शिक्षा, श्रम, सामाजिक न्याय, आयुष्मान भारत, आधार, समग्र ई-केवाईसी, रोजगार एवं स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। यहाँ नए आवेदनों के पंजीयन व दस्तावेज सत्यापन के साथ पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद ने आमजन से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए नागरिकों को समय पर जांच व उपचार कराने के लिए प्रेरित किया। शिविर में 'उद्यम संवाद' के माध्यम से स्थानीय उद्यमियों को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
युवा उद्यमी कुणाल सोनी की ऑयल मिल का निरीक्षण
भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री प्रसाद ने भीकनगाँव के सांगवी रोड स्थित युवा उद्यमी श्री कुणाल सोनी की 'शुद्धति ऑयल मिल' का निरीक्षण किया। एमबीए की डिग्री और 9 वर्षों के निजी क्षेत्र के अनुभव के बाद कुणाल ने उद्यानिकी विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा से 28 लाख 86 हजार 600 रुपये का ऋण लेकर डबल फिल्टर्ड शुद्ध मूंगफली तेल की इकाई स्थापित की है। इससे 3 से 4 श्रमिकों को नियमित रोजगार भी मिल रहा है। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
बामनाला में सड़क किनारे पड़ा कचरा तत्काल हटवाया
शिविर में जाते समय कलेक्टर श्री प्रसाद की नजर बामनाला में सड़क किनारे पड़े बदबूदार कचरे पर पड़ी। उन्होंने तत्काल संबंधित अधिकारियों को सफाई के निर्देश दिए, जिस पर अमल करते हुए सफाईकर्मियों ने कलेक्टर के वापस लौटने से पहले ही पूरे क्षेत्र को स्वच्छ कर दिया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीमती नंदा ब्राह्मणे, जिला पंचायत सीईओ श्री मिलिंद कुमार नागदेवे, एसडीएम श्री लोकेश छापरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
📲Get App