🔥 ट्रेंडिंग इंदौर नगर निगम के 4 साल पूरे: कांग्रेस... काली साड़ी और काले चश्मे में जुझारू आं... भारत- जापान रक्षा संवाद में सहमति; इंद... मायोंग संग्रहालय खुला, असम के इतिहास क... 7‑सप्ताह का हाथी शावक राजा फ्रैक्चर पै... कांग्रेस ने चुनौती दी BJP को: 2016 से...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में विकास कार्यों की सौगातें दीं

✍️ रिपोर्टर: राजभान कुशवाहा 🗓 16 नव. 2026, 03:51 PM 👁 51
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण, डिजिटल लाइब्रेरी और संजय टाइगर रिजर्व के प्रवेश द्वार निर्माण की घोषणाएं कीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान कीं।

सड़क निर्माण के क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने कटनी से विजय सोता-बरगवां होते हुए सिंगरौली तक फोरलेन सड़क, सरसी मुख्य मार्ग से खड़ेह मंदिर तक 18 करोड़ रुपये, जामुनी से खड़ेह मंदिर तक 13 करोड़ रुपये, दुआरी से गांधिया तक 15 करोड़ रुपये तथा मऊ से चरखारी मार्ग तक सड़क निर्माण की घोषणाएं कीं।

इसके अलावा, ब्यौहारी में सर्वसुविधायुक्त डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को आधुनिक अध्ययन सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

पर्यटन एवं वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संजय टाइगर रिजर्व में ब्यौहारी की ओर से प्रवेश द्वार विकसित करने की भी घोषणा की गई, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

हाथियों के कारण फसलों एवं मकानों को होने वाले नुकसान से बचाव के लिए ट्रेंच खोदने तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायों हेतु भोपाल से विशेषज्ञों का दल भेजे जाने की बात भी कही गई।
📲Get App