🔥 TRENDING श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita... HAM(S) to Contest 20-25 Seats in 2027...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

मुख्य अभियंता ने की विद्युत आपूर्ति एवं राजस्व वसूली की गहन समीक्षा, लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 27 Oct 2026, 11:12 PM 👁 73
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में तेजी लाने और समयबद्ध तरीके से लक्ष्य पूरा करने के मुख्य अभियंता ने दिए निर्देश

उरई। आज उरई स्थित ऊर्जा भवन में मुख्य अभियंता, झांसी द्वारा विद्युत आपूर्ति एवं राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवर अभियंता स्तर तक के अधिकारियों के कार्यों की गहन समीक्षा की गई तथा निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष राजस्व वसूली की प्रगति का जायजा लिया गया। मुख्य अभियंता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाए। उन्होंने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा राजस्व वसूली में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया। बैठक में संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में राजस्व वसूली की नियमित निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया। मुख्य अभियंता ने स्पष्ट किया कि विद्युत आपूर्ति एवं राजस्व वसूली से संबंधित कार्यों में निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए।
📲Get App