🔥 TRENDING Young Kerala Farmer Begins Exporting B... Fugitive Deported from UAE in Exploita... Muslim League seeks larger role in IND... Kerala Minister Calls HC Interim Order... कूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने... Gulte Publishes ‘Operation Mole Review...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

मंजू तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, अवध क्षेत्र महिला मोर्चा प्रभारी नियुक्त

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Nov 2026, 07:29 AM 👁 25
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नारी शक्ति का सम्मान, संगठन की पहचान

लखनऊ। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन द्वारा संगठन को मजबूत और विस्तारित करने की दिशा में लगातार महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के प्रति समर्पण, सक्रियता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए मंजू तिवारी को पदोन्नति देते हुए अवध क्षेत्र महिला मोर्चा प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह दायित्व अवध क्षेत्र संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
संगठन प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लगातार अपने विस्तार को गति दे रहा है। जिला, तहसील एवं ब्लॉक स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी कड़ी में मंजू तिवारी की नियुक्ति को संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मंजू तिवारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। सभी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। संगठन को उम्मीद है कि मंजू तिवारी अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी। साथ ही अवध क्षेत्र में महिला मोर्चा का विस्तार करते हुए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ेंगी और सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगी। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन का संकल्प है कि हर जनपद में मजबूत संगठन स्थापित हो और हर गांव तक संगठन की पहचान पहुंचे।
📲Get App