🔥 ट्रेंडिंग ঝাঁসির রানি লক্ষ্মীবাঈর জন্মজয়ন্তীতে... नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 20... ग्यारस पूजा को लेकर उरई में दिखी धार्म... मिज़ोरम बोर्ड ने 2027 के कक्षा 10 और 1... बंगाल ने SMAT 2026 में मिज़ोरम को 93 र... टिंसुकिया में सियांग बांध के विरोध में...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

महावीर भवन में उत्तराध्ययन सूत्र का वाचन शुरू, विनय को बताया धर्म का प्रवेशद्वार

✍️ रिपोर्टर: Vipin Singhal 🗓 08 नव. 2026, 03:58 PM 👁 53
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सवाई माधोपुर | नगर परिषद क्षेत्र के शहर स्थित महावीर भवन में व्याख्यानी यशवन्त मुनि, सुभाष मुनि, अशोक मुन ि आद ि ठाणा 3 के सानिध्य मे ं भगवान महावीर स्वामी के अन्तिम उपदेश "उत्तराध्ययन सूत्र" का वाचन शुरू हो गया है। इसम े ं साधक को साधना के प्रथम सोपान विनय से लेकर अन्तिम चरण संलेखना द्वारा मरण सुधारने की शिक्षा दी गई है। इस दौरान आयोजित धर्म सभा में यशवन्त मुन ि ने कहा कि विनय धर्म का प्रवेशद्वार है। साधक के लिए विनय का प्रशिक्षण आवश्यक है। मोक्ष प्राप्ति के लिए संयम पथ पर चलने वाले साधक के लिए परिषह बाधक नही ं है। आत्मा, अजर, अमर, अविनाशी है। साधक की संयम साधना की परीक्षा मृत्युकाल में होती है। उन्होंन े कहा कि धन तेरस को भगवान की वाणी मिली है। ज्यों-ज्यों लाभ बढ़ता जाता है, त्यों-त्यों लोभ भी बढ़ता जाता है। धर्म सभा का संचालन शाखा मंत्री मुकेश जैन ने किया। शाखा अध्यक्ष हेमेन्द्र जैन ने गुरु भक्तों व तपस्वी अतिथियों का आभार प्रकट किया।
📲Get App