🔥 TRENDING Mayong Museum Opens as Window into Ass... 7-Week-Old Elephant Calf Raja Air‑Lift... Congress Questions BJP's Claim: Assam... Harjinder Dhami Elected New President... Amritsar Employees of Farid Center Hol... Bathinda Municipal Team Targets Unfini...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

महेंद्र सिंह धोनी ने 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर बनने का ऐलान किया

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 19 Nov 2026, 12:27 AM 👁 47
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नई दिल्ली में घोषित, धोनी ने भारतीय प्रीमियर लीग 2027 से चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के रूप में कार्यभार संभालने का निर्णय लिया, जिससे उनके प्रशंसकों में भावनात्मक प्रतिक्रिया उत्पन्न हुई।

पल दो पल का शायर धोनी! फैंस के शोरगुल के बीच चुपके से हुए विदा, अब नई भूमिका में आएंगे नजर

नई दिल्ली। क्रिकेट जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खिलाड़ी के रूप में अपने शानदार सफर को विराम दे दिया है। 17 नवंबर 2026 को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने आधिकारिक घोषणा की कि माही IPL 2027 से टीम के मेंटर की नई भूमिका निभाएंगे। इस खबर के सामने आते ही करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के बीच भावुक माहौल बन गया।

बिना शोर-शराबे के लिया बड़ा फैसला

धोनी का अंदाज हमेशा से निराला रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की तरह आईपीएल को अलविदा कहने का फैसला भी बेहद शांत तरीके से सामने आया। मैदान पर अपने फैसलों से विरोधियों को चौंकाने वाले माही ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को भावुक कर दिया।

पांच बार चेन्नई को बनाया IPL चैंपियन

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। उनकी कप्तानी, विकेटकीपिंग, हेलीकॉप्टर शॉट और मुश्किल परिस्थितियों में मैच जिताने की क्षमता ने उन्हें क्रिकेट का लोकप्रिय चेहरा बनाया।
फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेगा माही का नाम
धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट, आखिरी ओवरों में मैच जिताने का अंदाज, विकेट के पीछे उनकी फुर्ती और मैदान पर शांत स्वभाव को क्रिकेट प्रेमी हमेशा याद रखेंगे। भले ही अब माही मैदान पर बल्लेबाजी करते नजर नहीं आएंगे, लेकिन उनका अनुभव और मार्गदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के युवा खिलाड़ियों को मिलता रहेगा।

अब मेंटर बनकर संभालेंगे नई जिम्मेदारी

IPL 2027 से धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर के रूप में टीम से जुड़े रहेंगे। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से युवा खिलाड़ियों को सीखने का अवसर मिलेगा। भले ही अब माही पीली जर्सी में खिलाड़ी के रूप में मैदान पर नजर नहीं आएंगे, लेकिन चेन्नई के साथ उनका रिश्ता बरकरार रहेगा।

एक युग का अंत, लेकिन माही का जादू हमेशा रहेगा!

शैलेष गुप्ता महाजन
जिला न्यूज़ रिपोर्टर
Need24 News Etah UP

जनहित की खबर, जनता की आवाज!
हर खबर हर शहर
📲Get App