🔥 TRENDING Gokul Dairy Raises Milk Price by ₹6, B... India Faces Ongoing Drought Conditions... Samantha, Raj Nidimoru Welcome Baby Bo... UP Woman Dies 8 Months After Marriage;... Thieves Leap Over Wall, Enter Through... Defence Minister Inaugurates Chungthan...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sports

मोहित उल्वा बने जीत के हीरो, भारत ने पाकिस्तान से छीना एशिया कप का खिताब।

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 15 Nov 2026, 10:29 AM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान पस्त, भारत ने नौवीं बार जीता अंडर-19 एशिया कप।

मस्कट (ओमान): अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारतीय युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को एक विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। 14 नवंबर को खेले गए इस रोमांचक मुकाबले का फैसला आखिरी गेंद पर हुआ।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से उस्मान खान ने 107 रन, अब्दुल कादिर ने 80 रन और कप्तान फरहान यूसुफ ने 63 रन की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने भी जबरदस्त जज्बा दिखाया। एक समय भारत के 8 विकेट 252 रन पर गिर चुके थे और मुकाबला पाकिस्तान के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा था। लेकिन मनल चौहान और मोहिट उल्वा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया।
मोहिट उल्वा ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाकर आखिरी गेंद पर विजयी चौका लगाया। भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 339 रन बनाकर एक विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की।
इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड नौवीं बार अंडर-19 एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। भारतीय युवा खिलाड़ियों की इस शानदार जीत से देशभर के क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
📲Get App