🔥 TRENDING बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON... घटस्फोटित युवा महिला ने परधर्मीय युवक...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

महाकाल बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष हरेंद्र पटेल जी का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ा, जबलपुर अस्पताल में सफल ऑपरेशन

✍️ Reporter: Rupesh Patel 🗓 30 Oct 2026, 01:30 PM 👁 97
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
उमरिया, मध्य प्रदेश।
महाकाल बजरंग भक्त मंडल कछौहाँ, जिला उमरिया (मध्य प्रदेश) के अध्यक्ष माननीय श्री हरेंद्र पटेल जी का अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें तत्काल जबलपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार शुरू किया गया। स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए ऑपरेशन करने की आवश्यकता पड़ी। राहत की बात यह है कि उनका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वर्तमान में हरेंद्र पटेल जी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।
महाकाल बजरंग भक्त मंडल के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से महादेव से प्रार्थना है कि अध्यक्ष महोदय शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः हमारे बीच लौटें।
📲Get App