🔥 TRENDING સાબરકાંઠા જિલ્લામાં 5 PI અને 3 PSI ની... सोलापूर : अवैध मद्यनिर्मिती, विक्री आण... പ്രവാസികൾ കലക്ട്രേറ്റ് മാര്‍ച്ച് നടത്ത... चूरू जिला परिषद चुनाव: पूर्व नेता प्रत... Times of India releases promotional cl... US National Cyber Director Resigns Aft...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मंडावरी पुलिस की कार्रवाई, अवैध 12 बोर बंदूक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 16 Nov 2026, 06:24 PM 👁 50
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
मंडावरी पुलिस की कार्रवाई, अवैध 12 बोर बंदूक बरामद, आरोपी गिरफ्तार

गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज।

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस के निर्देशानुसार तथा वृत्ताधिकारी महवा अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में मंडावरी थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की धरपकड़ एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध 12 बोर बंदूक बरामद की है।

थानाधिकारी हरिओम पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा 15 नवंबर 2026 को गश्त के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि ग्राम उकरूंद में आरोपी लाखन सिंह मीना के मकान में अवैध 12 बोर बंदूक रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर आरोपी के मकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मकान में रखी अनाज की टंकी से बिना लाइसेंस एवं अनुमति की अवैध 12 बोर बंदूक बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद हथियार को नियमानुसार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता

लाखन सिंह मीना पुत्र घासीराम मीना, उम्र 30 वर्ष, निवासी उकरूंद, थाना मंडावरी, जिला दौसा।

पुलिस टीम का विवरण

1. हरिओम पुलिस निरीक्षक, थानाधिकारी मंडावरी।
2. विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल नंबर 89।
3. प्रताप सिंह, कांस्टेबल नंबर 241।
4. पप्पूराम, कांस्टेबल चालक नंबर 427।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा।
📲Get App