🔥 ट्रेंडिंग MD ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई: 7 थानों मे... जीटीए 6 रेडियो में गीता माइकल के ‘केयर... सिंगर नेहा जेटली ने बप्पा बी. लाहिरी क... शायना एनसी ने फोटो फाड़ने से शिवसेना म... गोंदिया पुलिस ने वर्षा तुरकर के मृत्यु... महाराष्ट्र के दूध विक्रेताओं ने 70 पैस...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

मच्छरगांवा में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, राहगीर परेशान

✍️ रिपोर्टर: Amit kumar 🗓 18 नव. 2026, 01:56 PM 👁 49
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
योगापट्टी। प्रखंड की मच्छरगांवा नगर पंचायत के वार्ड संख्या दो में हथिया गांव से चौबे टोला जाने वाली सड़क पर कई दिनों से नाली का गंदा पानी बह रहा है। बुधवार को भी सड़क के मोड़ पर गंदा पानी जमा रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण संतोष कुमार माली, बलिराम शाह, टुन्ना साह, सुनील कुमार सहित अन्य लोगों ने बताया कि नाली कचरे से भर गई है। इसके कारण पानी की निकासी बाधित हो गई है और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। सड़क पर पानी जमा रहने से पैदल चलने वालों को परेशानी हो रही है। वहीं बाइक सवारों के फिसलकर गिरने और जख्मी होने की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से नाली की जल्द सफाई कराने और पानी निकासी की अस्थायी व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो परेशानी और बढ़ सकती है।इस संबंध में वार्ड पार्षद के पति मनोज फौजी ने बताया कि उन्हें समस्या की जानकारी है। उन्होंने इस मामले से विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
📲Get App