🔥 TRENDING સબ ડિસ્ટ્રિક હોસ્પિટલ ઝાલોદમાં વિશ્વ એ... श्री नीरज गुप्ता सीनियर नेता बीजेपी सम... Trump, Xi, and Putin Issue Joint 'Decl... Nagaland Dear Lottery Results 20 Nov 2... Nagaland’s JHADC Winter Session Commen... Manipur Launches Digi‑SAPNE 3.0 Digita...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

मैं अखिलेश यादव का विरोधी नहीं हूं’, धीरेंद्र शास्त्री बोले- श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो उन्हें भी सुनाएंगे

✍️ Reporter: Surya bhan singh 🗓 19 Nov 2026, 01:13 PM 👁 91
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के कुंडा में पंडित धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा शुरू हो गई है। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कथा शुरू होने से पहले धीरेंद्र शास्त्री ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उनसे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के विरोध को लेकर सवाल पूछा गया। जवाब में उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव के विरोधी नहीं हैं। अगर अखिलेश श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो उन्हें भी रामकथा सुनाएंगे। उनके इस बयान की चर्चा हो रही है।

*_»» `पहले जब भी यज्ञ हुआ करता था तो राक्षस और दैत्‍य हड्डियां डाल देते थे`__* मीडिया से बातचीत के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने रामकथा और धार्मिक आयोजनों के विरोध पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सनातन के देश में कथाओं का विरोध तो स्‍वाभाविक है। लॉजिक है। पहले जब भी यज्ञ हुआ करता था तो राक्षस और दैत्‍य हड्डियां डाल देते थे, वर्तमान में वो सोशल मीडिया पोस्ट डालते हैं, बस इतना अंतर हैं।

उनके इस बयान के बाद एक बार फिर अखिलेश यादव और धीरेंद्र शास्त्री के बीच चल रहा विवाद चर्चा में आ गया है। कुंडा में राजा भैया की ओर से आयोजित रामकथा के दौरान दिया गया यह बयान राजनीतिक और धार्मिक चर्चा का विषय बना हुआ है।

*_»» अखिलेश यादव क्यों कर रहे धीरेंद्र शास्त्री का विरोध?`__* दरअसल, अखिलेश यादव पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए धीरेंद्र शास्त्री की रामकथाओं का बहिष्कार करने की अपील कर रहे हैं। इस विवाद की शुरुआत मध्य प्रदेश में आयोजित एक कथा के दौरान हुई थी। वहां धीरेंद्र शास्त्री ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करते हुए कहा था कि कृष्‍ण तो खड़े भी टेढ़े होते हैं।

धीरेंद्र शास्त्री की इस टिप्पणी पर अखिलेश यादव ने आपत्ति जताई थी। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को यदुवंशियों का विरोधी बताया था। इसके बाद से ही दोनों के बीच बयानबाजी और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर यह मामला चर्चा में बना हुआ है।

*_»» `यूपी के सभी जिलों में सपा नेताओं ने किया प्रदर्शन`__* अखिलेश यादव के विरोध के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया था। सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

इस पूरे विवाद के बीच अब कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री का बयान सामने आया है। उन्होंने राजनीति से कोई मतलब नहीं होने की बात कही है। साथ ही यह भी कहा कि अखिलेश यादव श्रद्धाभाव से कथा करवाएंगे तो वह उन्हें भी कथा सुनाएंगे।
📲Get App