🔥 ट्रेंडिंग दिल्ली मेट्रो ने मैजेंटा लाइन के घंटे... ग्वालियर में ड्राइवर की आत्महत्या पर प... जयपुर में कारोबारी भाइयों से 3.75 करोड... राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: कांग्रेस न... जयपुर में नूडल्स खाने से सात साल की बच... ರಾಜ್ಯೋತ್ಸವ ಪ್ರಶಸ್ತಿ ಪಡೆದ ಶಾಂತಬಾಯಿ ಕಾಂಬ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

लुधियाना से प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना, “मौलाना आज़ाद और आज का भारत” राष्ट्रीय सेमिनार में भाग लेगा

✍️ रिपोर्टर: Sajjad Alam 🗓 13 नव. 2026, 04:05 AM 👁 74
यहाँ देखें: ▶️ YouTube 📘 Facebook
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

13 नवंबर को नई दिल्ली के इंडिया भवन में आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार में लुधियाना से पाँच प्रतिनिधि और अन्य साथी भाग लेने के लिए दिल्ली पहुँचे।

13 नवंबर 2026 को नई दिल्ली के इंडिया भवन, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में “मौलाना आज़ाद और आज का भारत” विषय पर राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग ने किया था।

लुधियाना, पंजाब से इस सेमिनार में भाग लेने के उद्देश्य से एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली के लिए रवाना हुआ। मंडल में अभिलेख अली, सज्जाद आलम, रोशन अफरोज, आज़ाद शेख, गुलाम नबी और अन्य सहयोगी शाम लगभग एक बजे प्रस्थान किए।

सेमिनार में मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के शैक्षणिक योगदान, राष्ट्रीय एकता, आपसी भाईचारा, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिक भारत के निर्माण में उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल ने आशा व्यक्त की कि इस मंच के माध्यम से मौलाना आज़ाद के विचारों और उनके शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान को नई पीढ़ी तक पहुँचाया जा सकेगा।
📲Get App