🔥 TRENDING गुना जिले के बीजी रोड पर स्ट्रीट लाइट... MY FM launches new stations in Rewari... नवादा में स्थायी लोक अदालत में ई-चालान... ಫೋಟೋ - ದೀಪಕ್ ಪಾಟೀಲ ಚಾಂದೋರಿ India's Company Boom: Active Firms Gro... Chhattisgarh Trains Former Naxals in H...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

लूट की झूठी कहानी निकली तस्करी का खेल

✍️ Reporter: Ashish Bhatt 🗓 25 Nov 2026, 06:02 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*लूट की झूठी कहानी निकली तस्करी का खेल, एक करोड़ तीस लाख का सोना बरामद*

*गोरखपुर।* बैंकाक से तस्करी कर लाए गए करीब एक करोड़ तीस लाख रुपये के सोने को ठिकाने लगाने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ी गई। पुलिस ने कौव्वाबाग अंडरपास के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 960 ग्राम सोने के आभूषण और दो लाख रुपये नकद बरामद हुए।

पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में बुधवार को प्रेसवार्ता कर *एसपी सिटी निमिष पाटील* ने बताया कि गोला के झरकट निवासी आशुतोष शुक्ला ने 22 नवंबर को पुलिस को सूचना दी थी कि कोलकाता से विमान से गोरखपुर पहुंचने के बाद एयरपोर्ट से रोडवेज जाते समय उससे सोने के आभूषण लूट लिए गए। जांच में कहानी संदिग्ध लगी। पता चला कि आशुतोष अपने साथी सुनील मिश्रा के साथ वही सोना बेचने के लिए घंटाघर स्थित सोना मंडी जा रहा है।

पुलिस और एसओजी ने दोनों को पकड़ लिया। तलाशी में आशुतोष के पास से सोने की दो चेन व एक लाख रुपये और सुनील के पास से सोने का एक कड़ा व एक लाख रुपये मिले। सोने की पहचान छिपाने के लिए आभूषणों पर चांदी की परत चढ़ाई गई थी। पूछताछ में दोनों ने लूट की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आशुतोष शुक्ला निवासी झरकट थाना गोला और सुनील मिश्रा निवासी बड़गो थाना गगहा को गिरफ्तार किया है। इस नेटवर्क से जुड़े कृष्णकांत, चंदन तिवारी, दीपक तिवारी, आयुष उर्फ निखिल, प्रियांशु त्रिपाठी और हिमांशु त्रिपाठी वांछित हैं। कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस नेटवर्क की कड़ियां जोड़ रही है।

प्रेसवार्ता में *एएसपी/सीओ कैंट अरुण कुमार एस* और *इंस्पेक्टर कैंट जितेंद्र कुमार सिंह* मौजूद रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में *उप निरीक्षक रवि प्रकाश कुंवर, चौकी प्रभारी रेलवे धनश्याम उपाध्याय, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट नवीन राय, चौकी प्रभारी इंजीनियरिंग कॉलेज* और *एसओजी टीम* शामिल रही।
📲Get App