🔥 TRENDING Kolkata Metro Pushes for Early Opening... Bangladeshi ISI Operative Arrested in... Maharashtra Woman Regains 4.5 Acres Lo... UP CM Yogi Adityanath’s Mother Dies at... Congress and Samajwadi Party Form Alli... Uttar Pradesh Shifts From Fragmented P...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

लखनऊ में सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने नमन किया, पटेल स्मारिका-2026 का विमोचन

✍️ Reporter: शैलेष गुप्ता महाजन 🗓 01 Nov 2026, 12:48 AM 👁 86
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर लखनऊ के पटेल पार्क में मुख्यमंत्री योगी ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और पटेल स्मारिका-2026 का विमोचन किया।

लखनऊ के पटेल पार्क में भारत रत्न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘लौह पुरुष’, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का सच्चा अनुयायी वही हो सकता है, जिसके मन में राष्ट्रवाद का भाव हो और जो भारत की सुरक्षा, संप्रभुता एवं एकता को सर्वोपरि रखता हो।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई तथा सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए पटेल स्मारिका‑2026 का विमोचन भी किया गया।

अंत में मुख्यमंत्री ने श्रद्धेय सरदार पटेल जी की स्मृतियों को कोटि‑कोटि नमन करते हुए प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक बधाई दी।
📲Get App