🔥 ट्रेंडिंग दीपों से रोशन हुआ वीरांगना का गौरव, झा... मोडी ने उद्योगों से कहा: कर कटौती के ब... सुप्रीम कोर्ट ने खरीदार की ज़िम्मेदारी... राहुल गांधी ने 'युवा नेता' के लेबल पर... हजारीबाग चौपारण के सरदारपुर में A.K. इ... यू.एस., चीन, रूस ने संयुक्त राष्ट्र सु...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या

✍️ रिपोर्टर: ashif 🗓 13 नव. 2026, 02:29 PM 👁 76
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी वीरेश बहादुर सिंह को (26) को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात हिस्ट्रीशीटर रमाशंकर उर्फ छोटू कालिया की सिर कूचकर हत्या कर दी गई थी। उसकी अपने ही छत पर खून से सनी लाश मिली थी। रमाशंकर दोस्तों के साथ रात में शराब पार्टी कर रहा था।

उस पार्टी में वीरेश भी शामिल था। पुलिस के मुताबिक, वारदात से पहले दोनों के बीच सिगरेट को लेकर विवाद हुआ था। सिगरेट नहीं देने पर रमाशंकर ने आरोपी को गाली दी और उसके सिर पर ईंट से कई वार किए। इसके बाद रमाशंकर की मौत हो गई। मामला मानकनगर इलाके का है।
📲Get App