🔥 TRENDING UPSC Aspirant Ankita Thakur Dies of De... Rajasthan High Court Rebukes Police fo... Today news Rahul Gandhi Targets BJP-RSS with Ardh... Vaikuntha Chaturdashi 2026: Shifts in... अंधश्रद्धेच्या काळोखावर विवेकाचा प्रहा...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

लखनऊ की उत्तर विधानसभा में ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ को लेकर कार्यशाला आयोजित, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 22 Nov 2026, 04:36 PM 👁 15
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कार्यकर्ताओं को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश, मतदाताओं से संवाद कर संगठन की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील

लखनऊ। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने लखनऊ की उत्तर विधानसभा में ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं से संवाद कर अभियान की रूपरेखा और उसके उद्देश्यों पर चर्चा की।
कार्यशाला में मतदाता जोड़ो अभियान को प्रभावी बनाने, नए मतदाताओं को जोड़ने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अभियान में पूरी सक्रियता और समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। कार्यशाला के माध्यम से कार्यकर्ताओं को जनसंपर्क बढ़ाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का संदेश दिया गया।
📲Get App