🔥 TRENDING Raj Thackeray Criticizes NCP-SP Over D... Congress Seeks Akhilesh Yadav as UP CM... Yogi Adityanath Highlights BJP's Etern... Delimitation Commission Caps State Ass... वाराणसी पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को... Sikkim Nears First Rail Link as 14 Tun...
28 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

लखनऊ के ऐतिहासिक बनी हटिया मेले में उमड़ा जनसैलाब, बाबा रेतेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब... झूले, खरीदारी और गर्मागर्म जलेबी-चाट ने बढ़ाई मेले की रौनक

✍️ Reporter: Ankit Dwivedi 🗓 28 Nov 2026, 06:05 PM 👁 16
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लखनऊ के ऐतिहासिक बनी हटिया मेले में उमड़ा जनसैलाब, बाबा रेतेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब... झूले, खरीदारी और गर्मागर्म जलेबी-चाट ने बढ़ाई मेले की रौनक

लखनऊ के ऐतिहासिक बनी हटिया मेले में उमड़ा जनसैलाब, बाबा रेतेश्वर महादेव धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब... झूले, खरीदारी और गर्मागर्म जलेबी-चाट ने बढ़ाई मेले की रौनक
लखनऊ। सरोजनी नगर क्षेत्र के ग्राम बनी स्थित प्राचीन श्री रेतेश्वर महादेव धाम परिसर में आयोजित पौराणिक हटिया मेले में शनिवार को श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मेले में सुबह से देर शाम तक लोगों का तांता लगा रहा। दूर-दराज के गांवों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा रेतेश्वर महादेव के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की और मेले की रंगीन रौनक का भरपूर आनंद लिया।
मेला परिसर में घरेलू सामान, खिलौने, कपड़े, श्रृंगार सामग्री, पूजा-पाठ की सामग्री सहित सैकड़ों दुकानें सजी हुई हैं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। खाने-पीने के स्टालों पर भी जबरदस्त भीड़ देखने को मिली। खासकर गर्मागर्म जलेबी, चटपटी चाट और अन्य व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
बच्चों और युवाओं के मनोरंजन के लिए लगाए गए बड़े और छोटे झूले मेले का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। झूलों पर दिनभर लोगों की भीड़ उमड़ती रही और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
बंथरा, सरोजनी नगर सहित आसपास के कई गांवों और दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मेले के शौकीन यहां पहुंचे। धार्मिक आस्था, पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण उत्साह का अद्भुत संगम बने इस ऐतिहासिक हटिया मेले ने एक बार फिर अपनी पुरानी परंपरा और भव्यता को जीवंत कर दिया।
📲Get App