🔥 TRENDING అక్వాన్ తుఫాన్: విశాఖపట్టణం 170 కి.మీ... भामन्या में धूम धड़ाका समिति द्वारा आय... अपमानजनक वागणूक आणि कमी मजुरीच्या निषे... शिवाजी नगर सर्किल के खाली प्लॉट में आग... New Zealand Surges to 317 at Lunch on... Nepal Prime Minister Balendra Shah to...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

लखीमपुर खीरी: कलमी आम की आड़ में देशी पेड़ों की कटाई, डीएफओ शिकायत के बाद भी जांच नहीं

✍️ Reporter: Vikas Shukla 🗓 20 Oct 2026, 11:36 PM 👁 214
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज में कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। डीएफओ से शिकायत के बावजूद मौके पर जांच और कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

लखीमपुर खीरी। दक्षिण खीरी वन प्रभाग की शारदानगर रेंज में कथित अवैध कटान का मामला सामने आया है। आरोप है कि शारदानगर रेंज की ओसिया वन चौकी क्षेत्र के देवरिया गांव में कलमी आम के पेड़ों की आड़ में देशी आम के हरे-भरे और फलदार पेड़ों को काट दिया गया। मामले की शिकायत डीएफओ से किए जाने के बावजूद मौके पर जांच और कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को देवरिया गांव में किसान ईश्वरदीन की बाग में पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया। आरोप है कि लकड़ी ठेकेदार शंकर पंडित ने कलमी आम के पेड़ों की निकासी की आड़ में देशी आम के पेड़ों को भी काट दिया। हालांकि, कटान की वास्तविक स्थिति और स्वीकृत निकासी से संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद ही पूरे मामले की पुष्टि हो सकेगी।

मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किए जाने पर कलमी आम के पेड़ों की निकासी होने की बात कही गई। वहीं, शिकायतकर्ता पक्ष का दावा है कि बाग में देशी आम के पेड़ भी मौजूद थे, जिनकी कटाई की गई। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या स्वीकृत निकासी के दायरे में ही पेड़ों की कटाई हुई या नियमों का उल्लंघन किया गया? इस मामले की शिकायत दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ तापस मिहिर से की गई, जिन्होंने जांच कराने की बात कही थी। हालांकि, शिकायतकर्ता के अनुसार, समाचार लिखे जाने तक मौके पर जांच के लिए कोई अधिकारी नहीं पहुंचा था और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी भी सामने नहीं आई थी।

शारदानगर रेंज में कथित अवैध कटान को लेकर शिकायतकर्ता पक्ष ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि शिकायत किए जाने के बावजूद समय से स्थलीय जांच नहीं होती। यदि स्वीकृत अनुमति से अधिक पेड़ों की कटाई हुई है, तो यह वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। अब निगाहें वन विभाग की निष्पक्ष जांच पर टिकी हैं, जिसमें कटे हुए पेड़ों की प्रजाति, संख्या और निकासी से संबंधित अभिलेखों का मिलान कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
📲Get App