🔥 TRENDING Former Minister Bandappa Khashempur ba... बरात जा रही कार बाइक कि हुई भिड़ंत चार... जयपुर जिला परिषद - रुझान शुरू!* > *कां... पोलीस आयुक्त प्रवीण पवार ने टाउन हॉल क... Ishan NPP Leader Accuses Nagaland Govt of Ig...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा से भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

✍️ Reporter: Rajeev Kumar Sharma 🗓 28 Oct 2026, 07:10 PM 👁 91
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नितिन नवीन के नेतृत्व में भाजपा का मार्च, कांग्रेस पर साधा निशाना

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक चांदनी चौक में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली गई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पदयात्रा के माध्यम से भाजपा ने लोकतांत्रिक संस्थाओं, चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विपक्ष की ओर से उठाए जा रहे सवालों का जवाब देने की कोशिश की। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और विपक्ष की राजनीति पर निशाना साधते हुए अपने अभियान को लोकतंत्र की मजबूती से जोड़ा।

लाल किले के निकट से शुरू होकर टाउन हॉल तक जाने वाली इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने राजधानी में अपना राजनीतिक संदेश देने का प्रयास किया। यह कार्यक्रम एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित विपक्ष की रैली से पहले आयोजित हुआ, जिससे राजधानी में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।
📲Get App