🔥 ट्रेंडिंग शहर के विकास एवं दूरसंचार व्यवस्था को... ધાંગધ્રા શહેરમાં 171 ગ્રામ સુકો ગાંજો... ରାସ୍ତା ଓ ବ୍ରିଜ୍ ଅଭାବ: ଖଟିଆରେ ବୁହା ହେଲେ... मनोहर सिंह भाटी ने बताया बेदु कला અમદાવાદ: વસ્ત્રાલમાં કોંગ્રેસ નેતા ગીત... इतिहास, विरासत और उपलब्धियों के उत्सव...
26 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*लोकेशन :- पन्ना* 1.पन्ना में फंदे में फंसी मिली बाघिन की लाश, वन महकमे में हड़कंप! 2.गले में कसा था क्लच वायर का फंदा, शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंसने से मौत की आशंका

✍️ रिपोर्टर: Mohammad Raphi 🗓 26 नव. 2026, 10:13 PM 👁 8
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

.गले में कसा था क्लच वायर का फंदा, शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंसने से मौत की आशंका

*लोकेशन :- पन्ना*

1.पन्ना में फंदे में फंसी मिली बाघिन की लाश, वन महकमे में हड़कंप!

2.गले में कसा था क्लच वायर का फंदा, शिकार के लिए लगाए गए फंदे में फंसने से मौत की आशंका

एंकर :- मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में उत्तर वन मंडल की पन्ना रेंज अंतर्गत मनकी बीट के वन कक्ष क्रमांक पी-390 में एक वयस्क बाघिन का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। बाघिन के गले में क्लच वायर का फंदा कसकर फंसा हुआ मिला है। प्रारंभिक आशंका है कि वन्यजीवों के शिकार के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगाए गए फंदे में फंसने से दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई।


बीओ :-1 मनकी गांव के समीप जिस जंगल में बाघिन का शव मिला है, वह पन्ना टाइगर रिजर्व की कोर रेंज से लगा हुआ है। गले में फंदे से बने घाव की स्थिति देखकर यह आशंका भी जताई जा रही है कि बाघिन कई दिन पहले फंदे में फंसी होगी और घायल अवस्था में भटकते हुए यहां पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उप वनमंडलाधिकारी कृष्णा मरावी, पन्ना रेंजर अजय वाजपेई सहित वन अमला मौके पर पहुंचा। डॉग स्क्वाड की मदद से आसपास के जंगल में सर्चिंग कराई जा रही है।

बाईट :-1 कृष्णा मरावी (एसडीओ उत्तर वन मंडल पन्ना)
📲Get App