🔥 TRENDING Selja Demands Resumption of Haryana Pa... Gurgaon and Faridabad top Haryana’s cl... Nayab Saini Introduces Haryana’s ‘No‑P... Chhattisgarh Promotes Four IAS Officer... Young Chhattisgarh Batter Vikalp Tiwar... Goldy Brar Updates: News18 Punjab to A...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लौकही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

✍️ Reporter: Md Parwez 🗓 14 Nov 2026, 06:05 PM 👁 62
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
लौकही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद

नमस्कार आप देख रहे हैं need24 News

मधुबनी। लौकही थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम हिरपट्टी में छापेमारी कर भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, अनिल पासवान, पिता छेदी पासवान के घर विधिवत छापेमारी के दौरान बेड के गद्दे के नीचे से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, दो मैगजीन, कुल 19 जिंदा कारतूस और कारतूस रखने वाला एक पट्टा बरामद किया गया।

इस मामले में पुलिस ने अनिल पासवान को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से हथियारों के स्रोत और इनके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

इस संबंध में लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने जानकारी दी।
📲Get App