🔥 TRENDING Madhya Pradesh Cabinet Delays Cooperat... Ashok Gahlot slams BJP for horse‑tradi... ತಾಲೂಕಿನ ವಿವಿಧ ಗ್ರಾಮಕ್ಕೆ ತೆರಳಿ ಗ್ರಾಮದ ಕ... *25 नवंबर से खैरथल-तिजारा जिले में उर्... ಬಸವಣ್ಣನವರ ಕುರಿತು ಅವಹೇಳನಕಾರಿ ಹೇಳಿಕೆ - ರ... ఇచ్చోడ:రూ.7 కోట్లతో విద్యా సంస్థల అభివ...
23 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

लगातार हो रही बारिश के बीचबिहार के चर्चित मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान उन्होंने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार ही सभी कार्यक्रम जोड़ की

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 23 Nov 2026, 03:08 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बाढ़ से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

लगातार बारिश के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान: हर हाल में होगी घुड़दौड़, तय समय पर होंगे सभी कार्यक्रम
लगातार हो रही बारिश के कारण मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी में होने वाले पारंपरिक घुड़दौड़ और अन्य भव्य आयोजनों को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लग गया है। विधायक अनंत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि मौसम की मार के बावजूद शादी समारोह के तहत होने वाली घुड़दौड़ हर हाल में आयोजित की जाएगी।
​मीडिया से बातचीत करते हुए अनंत सिंह ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि शादी में अभी दो दिन का समय शेष है। यदि मौसम साफ रहता है और बारिश थमती है, तो सभी तैयारियों को समय रहते दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "घुड़दौड़ हो या बाहर से आने वाले कलाकारों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, हर आयोजन पूरी भव्यता और तय समय के अनुसार ही संपन्न होगा। हमारे पास अभी दो दिन हैं, इतने समय में सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।
​गौरतलब है कि अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है और इसमें पारंपरिक घुड़दौड़ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाली है। बेमौसम बारिश की वजह से आयोजकों और स्थानीय लोगों के बीच इस बात की चर्चा थी कि मैदान गीला होने के कारण शायद घुड़दौड़ का कार्यक्रम प्रभावित हो सकता है, लेकिन विधायक के इस बयान के बाद समर्थकों और मेहमानों का उत्साह एक बार फिर बढ़ गया है।
बाई मोकामा विधायक अनंत सिंह
📲Get App