🔥 TRENDING MD ड्रग्स पर कड़ी कार्रवाई: 7 थानों मे... GTA 6 Radio Adds Hindi Cover of George... Singer Neha Jetley Releases Debut Sing... Shaina NC’s Photo‑Tearing Sparks Shiv... Gondia Police Resolve Air Hostess Vars... Maharashtra milk retailers plan strike...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लोग संस्कृत परम्परा और वीर तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया

✍️ Reporter: Mohammad Jakir Khan 🗓 18 Oct 2026, 08:54 PM 👁 93
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जनता ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया आस-पास के सभी लोग आये देखने के लिए

जयपुर में 17 अक्टूबर को होगा विशाल बंदेरी एवं तेजाजी गायन कार्यक्रम, लोक संस्कृति की बिखरेगी छटा

जयपुर। ग्राम रामनगरिया, स्काईट के पास, जमवारामगढ़ क्षेत्र में शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को वीर तेजाजी महाराज के नाम एक शाम विशाल बंदेरी एवं तेजाजी गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और वीर तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान किया।

कार्यक्रम में शिवराज चौधरी, विशाल चौधरी, हरिराम चौधरी, लोकेश चौधरी सहित अनेक कलाकारों ने गायन एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं टप्पू छैला, माही बंसी, राजेंद्र राठौड़, प्रेम मुंडा, बेबी जांगिड़, भरत बाइंडर और विकास चौधरी सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी कला से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

आयोजकों के अनुसार, विशाल लोकेश एंड पार्टी सांभरिया की ओर से लगातार तीसरी बार विशाल तेजाजी गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोक संस्कृति को बढ़ावा देना तथा नई पीढ़ी को राजस्थान की पारंपरिक कला और वीर तेजाजी महाराज की गौरवशाली गाथा से जोड़ना है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के लोगों और लोक कला प्रेमियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण संस्कृति, सामाजिक एकता और पारंपरिक लोक कलाओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
📲Get App