🔥 TRENDING सोलापुरात २९ नोव्हेंबरला चर्मकार समाजा... वेजालपुर क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 में क... ಬೆಂಗಳೂರು ಮಹಾಲಕ್ಷ್ಮೀಪುರಂ ನಿವಾಸಿ ನರಸಹನುಮ... 57th International Film Festival of In... Real Madrid Secures Aurelien Tchouamen... Nagaland Filmmaker Theja Rio Named in...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

लोग घरों व कार्यालय के लिए खरीद रहे सजावटी फूलदार पौधे

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 06 Nov 2026, 01:41 PM 👁 60
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*लोग घरों व कार्यालयों के लिए खरीद रहे सजावटी फूलदार पौधे*
*दीपावली पर घरों-प्रतिष्ठानों में हरियाली का बढ़ता क्रेज, पौधों की बढ़ रही मांग*

खैरथल हीरालाल भूरानी
दीपावली पर्व नजदीक आने के साथ ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक घरों और प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई व सजावट का दौर शुरू हो गया है।
लोग अपने घरों को आकर्षक बनाने के लिए रंग-रोगन और सजावटी सामान की खरीदारी के साथ अब सजावटी एवं फूलदार पौधों को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। त्योहारी सीजन में घरों से लेकर कार्यालयों तक हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाने के लिए विभिन्न किस्मों के पौधों की मांग में तेजी आई है। दीपावली पर लक्ष्मी के स्वागत और घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार की मान्यता के चलते लोग साफ-सफाई के साथ वास्तु संबंधी उपायों पर भी ध्यान दे रहे हैं। कई लोग ज्योतिषियों और वास्तु विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार घरों में मनी प्लांट, तुलसी, एलोवेरा, क्रोटन, गुड़हल और गुलाब सहित विभिन्न सजावटी एवं फूलदार पौधे लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि पौधों से घर का वातावरण सुंदर और खुशनुमा बनने के साथ ही आसपास हरियाली भी बनी रहती है। शहर के आसपास संचालित निजी नर्सरियों में इन दिनों पौधे खरीदने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है। सुबह से देर शाम तक लोग परिवार के साथ नर्सरियों में पहुंचकर अपनी पसंद के सजावटी पौधे, फूलदार पौधे, बेल, गमले और अन्य सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। घरों के मुख्य द्वार, बालकनी, छत और आंगन को आकर्षक बनाने के लिए लोग अलग-अलग आकार और किस्मों के पौधे पसंद कर रहे हैं। कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी सजावट के लिए पौधे खरीदे जा रहे हैं। नर्सरी संचालकों को उम्मीद है कि दीपावली तक पौधों की मांग में और बढ़ोतरी होगी।
📲Get App