🔥 TRENDING पूर्व लोकसभा प्रत्याशी पोरलाल खरते को... શામળાજી નજીક ઓડ ગામમાં વિદેશી દારૂનો મ... Rishijaan10kf आपके साथ Winter school holidays 2026-27: State-... Dera Bhagat chief Baba Gurinder Singh... ED to Submit Digital Evidence to CBI i...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खड़े ट्रक में भड़की आग, पुलिस ने लॉक तोड़कर टाला बड़ा हादसा अशोकनगर

✍️ Reporter: Arvind sen 🗓 14 Nov 2026, 08:53 AM 👁 57
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
अशोकनगर। शहर के कोलुआ रोड पर राधा पार्क के पास शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा टल गया। यहां बंद गैराज में खड़े एक ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई। ट्रक से धुआं और आग की तेज लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही देहात थाने में पदस्थ एएसआई दीवान सिंह और सोनू धाकड़ मौके पर पहुंचे।
गैराज चारों तरफ से बंद होने के कारण पुलिसकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए खुले बाड़े के गैराज का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से आसपास की घरेलू मोटरों से वहां तक लाइन डाली और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।
इसी दौरान दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बची हुई आग को पूरी तरह बुझा दिया, जिससे आग ट्रक में फैलने से बच गई। हालांकि हादसे में ट्रक का अगला हिस्सा जल गया।
📲Get App