🔥 TRENDING ED Chargesheet Reveals Sale of Answer... अररिया प्रखंड में बीस सूत्री बैठक में... Jamshed Alam bags four wickets in four... Brazilian tourist ignored warning, cam... संसद सदस्य ने प्रधानमंत्री के स्वागत म... India’s First AI & Quantum University...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Lifestyle

खाद कि हुई बोरियो से उठती दुर्गंध के बिच बच्चों कि पढ़ाई ओर भोजन कराया जा रहा है

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Nov 2026, 02:30 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मधुबनी जिला के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के लदनिया प्रखंड के कमरखत पंचायत के वार्ड नंबर 14स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में रासायनिक खाद के दुर्गंध के बिच बच्चों कि पढ़ाई ओर भोजन कराया जा रहा है

मधुबनी जिला से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खाद की बोरियों से उठती दुर्गंध के बीच बच्चों की पढ़ाई और भोजन कराया जा रहा है


जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के लदनियां प्रखंड के कुमरखत पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 14, जानकी नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 58 में रासायनिक खाद रखे जाने का मामला सामने आया है। खाद की बोरियों से उठती दुर्गंध के बीच बच्चों की पढ़ाई और भोजन कराया जा रहा है।केंद्र में बीते दो सालों से रसायनिक खाद का भंडार बना हुआ है। इसी खाद के बीच करीब चालीस बच्चों के भविष्य को सुधारा जाता है। केंद्र में रखे रसायनिक खाद का भंडार और उससे निकलने वाली दुर्गंध बच्चों के सेहत पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
सेविका शोभा कुमारी की मानें तो दो साल पहले पूर्व पैक्स अध्यक्ष के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र में खाद की बोरी को रखा गया था।बिना किसी आदेश के आंगनबाड़ी केंद्र को गैस का गोदाम बना दिया है। जहां बच्चों का भविष्य को संभाला जाता है। सरकारी खाद होने की आशंका व्यक्त किया जा रहा है। हालांकि बाल विकास परियोजना पदाधिकारी या एलएस द्वारा केंद्र की नियमित जांच की जाती तो शायद ऐसा मामला सामने नहीं आता। आंगनबाड़ी केंद्र में रखे खाद को लेकर ग्रामीण कारक नाथ व संजीव कुमार राम ने केंद्र की सेविका से शिकायत कर चुके हैं। बावजूद दो वर्षों में कुछ खाद की बोरी को हटाया गया। अभिभावकों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायत नहीं किया है।
आपको बता दें कि बीते दो सालों से आंगनबाड़ी केंद्र पर खाद को रखा जा रहा है और केंद्र संचालन में खाद से दुर्गंध फैल रही है। इसी दुर्गंध के बीच बच्चों की पढ़ाई के साथ भोजन भी परोसा जा रहा है। इतने बड़े मामलें में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी और एलएस द्वारा संज्ञान नहीं लेना। कहीं न कहीं प्रशासनिक चूक माना जा रहा है। केन्द्र में रखे खाद और उसी के भी बच्चों को खाना खिलाना। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ माना जा सकता है। विभागीय अधिकारियों द्वारा नियमित जांच की जाती तो शायद ऐसी समस्या सामने नहीं आता।
इस मामलें में पूछे जाने पर सीडीपीओ प्रीति कुमारी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
केंद्र की सेविका शोभा कुमारी की मानें तो खाद हटाने को लेकर लगातार सूचना दिया जाता है। लेकिन नहीं हटाया जा रहा है।

इधर पूर्व पैक्स अध्यक्ष के पुत्र पप्पू कामत ने बताया कि खाद को हटा लिया जाएगा।
📲Get App