🔥 ट्रेंडिंग हिमंत ने दिल्ली में विदेश मंत्री से मु... डेनमार्क ने यूएस और ग्रीनलैंड के साथ स... नागालैंड में बच्चों में विटामिन A की क... अमर फाल्कन ने भारत से अफ्रीका तक 3,000... वाराणसी में राज्य महिला आयोग की सदस्य... मणिपुर में केसीपी उग्रवादी का सामना मे...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल में आज होगी भजन सरिता एवं सम्मान समारोह,115 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा

✍️ रिपोर्टर: Hira Lal Bhoorani 🗓 18 नव. 2026, 04:06 PM 👁 56
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल मेकल होगी भजन सरिता एवं सम्मान समारोह, 115वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा*

खैरथल हीरालाल भूरानी

लाला जयनारायण- पौंचीदेवी खण्डेलवाल स्मृति उद्यान ट्रस्ट, खैरथल के सौजन्य से स्वर्गीय लाला जयनारायण खण्डेलवाल के 115वें जन्मोत्सव के अवसर पर 19 नवंबर, गुरुवार को भव्य धार्मिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। ायोजन के तहत प्रातः 9 बजे से भजन सरिता का कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें श्रद्धालु भजनों की मधुर प्रस्तुतियों का आनंद लेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11 बजे नगर पालिका के सभापति, उपसभापति एवं सभी पार्षदों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर दोपहर 12 बजे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन लाला जयनारायण खण्डेलवाल पार्क, खैरथल में होगा। आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। ट्रस्ट एवं खण्डेलवाल परिवार की ओर से नगरवासियों एवं धर्मप्रेमी बंधुओं को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजन के निवेदक नवलकिशोर झालानी एवं खण्डेलवाल परिवार, खैरथल हैं। कार्यक्रम में एनके ज्वेलर्स, चांदनी चौक, दिल्ली का भी सहयोग रहेगा।
📲Get App