🔥 TRENDING गैस सिलेंडर ब्लास्ट हादसे से प्रभावित... ਅਕਾਲੀ ਦਲ, AAP ਅਤੇ CPI ਦੇ ਕਈ ਦਿੱਗਜ ਆਗੂ... शाढौरा में गांजे की खेती करने वाली महि... करौली के कोटा छावर में भव्य क्रिकेट टू... पत्नी से दुष्कर्म के मामले में पति सहि... Punjab's Gurpreet Joins Toronto Police...
25 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल में 333वे.विशाल नि:शुल्क नेत्र मेडिकल शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के 32 मरीजों को किया चिन्हित*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 25 Nov 2026, 04:00 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*खैरथल में 333वे.विशाल नि:शुल्क नेत्र मेडिकल शिविर में मोतियाबिंद ऑपरेशन के 32 मरीजों को किया चिन्हित*

खैरथल हीरालाल भूरानी

जीव कल्याण सेवा समिति (रजि.) व सहाय हॉस्पिटल के तत्वाधान में 25 नवंबर 2026 (बुधवार) को विशाल नि:शुल्क नेत्र एवं मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया यह शिविर *परम पूज्य संत हिरदाराम साहिब जी एव स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी के आशीर्वाद प्रेरणा मार्गदर्शन से अर्जुन हॉस्पिटल 40 फुटा रोड, खैरथल में आयोजित किया गया शिविर के महासचिव राजकुमार केसवानी ने बताया शिविर में सहाय हॉस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर के जाने-माने नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा 270 लोगों की निशुल्क आँखों की जांच कर दवाइयां व 140 लोगों को नज़र के चश्मे वितरित किए गए सेवाकर्ता कशिश बोदवानी ने बताया शिविर में जांच के दौरान 32 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया सभी मरीजों को ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया जाएगा जहां सुप्रसिद्ध डॉ. सहाय एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा मरीजों का नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन किया जाएगा मरीजों के रहने, खाने-पीने और आने-जाने की संपूर्ण व्यवस्था पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी शिविर में कम सुनने वाले 03 जरूरतमंद मरीजों को कान की मशीन निशुल्क दी गई शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ: डॉ. बबीता जी द्वारा महिलाओं से संबंधित बीमारियों की नि:शुल्क जांच व परामर्श दिया गया ।
दंत रोग विशेषज्ञ: डॉ. जमुना दास आहूजा ने शिविर में अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की ।
जीव कल्याण सेवा समिति सेवादार जमनादास आहूजा, राजकुमार केसवानी, कशिश बोदवानी,जया प्रकाश नैनानी, दिलीप, मेघराज, दिनेश आदि ने सेवाएं दी।
📲Get App