🔥 TRENDING Jaipur Panchayat Elections: Voting to... CBI Arrests 21‑Year‑Old Fugitive K. La... Centre Issues New Guidelines for Disab... केरेडारी में कोयला जाँच मशीन के उतारने... Mahrauli to madora rod kaam ruka he 1... CISF ने तेतरिया बेड़ा जंगल में 4 टन अव...
27 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

खैरथल डाकघर में आधार सेवाएं सुविधाजनक और संतोषजनक

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 27 Nov 2026, 12:19 PM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खैरथल डाकघर में आधार सेवाएं सुविधाजनक और संतोषजनक

खैरथल हीरालाल भूरानी

खैरथल डाकघर में नागरिकों को आधार से संबंधित विभिन्न सेवाएं सुविधाजनक एवं संतोषजनक रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं। डाकघर में नए आधार का नामांकन निःशुल्क किया जा रहा है। इसके अलावा पुराने आधार में मोबाइल नंबर, जैविक पहचान, नाम सहित अन्य आवश्यक विवरणों का निर्धारित शुल्क के अनुसार अद्यतन किया जा रहा है। आधार से जुड़े कार्यों को बिना अनावश्यक देरी के पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उप डाकपाल शेर सिंह ने बताया कि नागरिकों को सुव्यवस्थित और बेहतर आधार सेवा उपलब्ध कराने के लिए डाकघर की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
आज डाकघर में ग्रामीण डाक सेवकों की मिटिंग आयोजित की गई। इसमें उप डाकपाल शेर सिंह व सचिन चौधरी ने ग्रामीण डाक सेवकों को भारत सरकार की डाक सेवाओं को विस्तार देने की अपील की। उन्होंने ग्रामीण डाक सेवकों को गांवों में बचत खाते, सुकन्या खाते खोले व अन्य सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाएं।
📲Get App