🔥 ट्रेंडिंग चिचपल्ली गावात NH‑930 रस्त्याचे रुंदीक... नीमगांव रामपुर के टांडा बादली पुल पर रात में म... बिलासपुर के नवल वर्मा को MBR मानद डॉक्... रामायण ने धुरंदर को पीछे छोड़कर भारत क... रामायण ने 16 दिन में ₹8 करोड़ पार किया
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
अपराध

खरगोन पुलिस ने किसान के खेतों से मोटर पंप चोरी की घटना का किया खुलासा

✍️ रिपोर्टर: Rajkumar Kaithwas 🗓 20 नव. 2026, 07:22 PM 👁 36
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खरगोन पुलिस ने किसान के खेतों से मोटर पंप चोरी की घटना का किया खुलासा

• प्रकरण में बागोद पुलिस ने कुल 03 अंतरजिला आरोपियों को किया गिरफ्तार, जिसमें 01 चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी
• पुलिस ने चोरी के आरोपियों से जप्त की चोरी की 01 पानी की मोटर पम्प, इंदौर के कबाड़ी आरोपी का पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर 03 चोरी की मोटर जप्त करना शेष

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन सुश्री सिमाला प्रसाद के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिला खरगोन में हो रही चोरी एवं लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाकर अज्ञात आरोपियों की पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।

प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन में जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य में थाना बलवाड़ा चौकी बागोद की पुलिस टीम ने क्षेत्र से किसानों के खेतों में लगी पानी की मोटरों की चोरी की घटना का खुलासा करने में सफलता हासिल की है ।

घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 09.07.2026 को चौकी बागोद पर फरियादी द्वारा सूचना दी गई कि, अज्ञात चोरों के द्वारा उसके खेत में सिंचाई हेतु मैथावा नहर में लगी 04 पानी की मोटरें चोरी कर ले गए हैं । प्राप्त सूचना के आधार पर थाना बलवाड़ा चौकी बागोद पर अपराध क्रमांक 105/26 धारा 303(2) बीएनएस का अज्ञात आरोपी के खिलाफ पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया ।

किसान के खेतों से मोटर पंप चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी बलवाड़ा निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर चोरी की घटना के खुलासे व चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की जानकारी एकत्रित करने हेतु मुखबिरों को सक्रिय कर लगाया गया ।

परिणामस्वरूप पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त चोरी की घटना में ग्राम कनाड के रहने वाले श्यामलाल एवं श्यामली के रहने वाले लेखराम का हाथ हो सकता है । प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा तत्काल श्यामलाल एवं लेखराम को अभिरक्षा में लेकर बारीकी व मनोवैज्ञानिक तरीके लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने उक्त मोटर पम्प चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं चोरी किए चार में से एक मोटर पम्प छुपा कर रखना व 03 मोटर पम्प इंदौर के कबाड़ी अबरार निवासी नायता मुंडला इंदौर को बेचने की जानकारी पुलिस को दी ।

प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम के द्वारा इंदौर के कबाड़ी अबरार निवासी नायता मुंडला इंदौर को भी अभिरक्षा में लिया गया । पुलिस टीम के द्वारा तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है जिनका पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर चुरा कर बेची गई 03 मोटर पंप भी जप्त की जाएगी ।

गिरफ्तारशुदा आरोपीयो के नाम
1. श्यामलाल पिता शिवलाल गोरसिया उम्र 22 साल निवासी ग्राम कनाड थाना उदय नगर जिला देवास
2. लेखराम पिता सीताराम बारेला जाति भील उम्र 22 साल निवासी श्यामली थाना उदयनगर जिला देवास
3. अबरार पिता शौकीन खान उम्र 42 साल निवासी नायता मुंडला इंदौर

पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी बड़वाह श्री मुकेश इजारदार के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी बलवाड़ा निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बागोद हरिशंकर पान्टेल, प्रधान आरक्षक श्रीकृष्णा चौहान, आरक्षक दीपक सिकरवार, आरक्षक आनंद रावत, सैनिक सुनील बघेल का विशेष योगदान रहा ।
📲Get App