Crime
खरगोन: भीकनगांव पुलिस ने 5 चोरियों का किया खुलासा, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार; 2 लाख का मशरूका व बाइक जब्त
खरगोन पुलिस ने सूने मकानों और मंदिर की दान पेटी से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भीकनगांव पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दो लैपटॉप, चांदी के आभूषण, आठ हजार रुपये नकदी और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों पर पहले से भी चोरी के अपराध दर्ज हैं।
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन ग्रामीण अनुराग और उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिमाला प्रसाद के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में भीकनगांव पुलिस ने यह सफलता हासिल की है।
घटना के विवरण के अनुसार, दिनांक 15 अगस्त 2026 को गुलमोहर कॉलोनी निवासी फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात व्यक्ति ने रात में सूने मकान का ताला तोड़कर डेल कंपनी का लैपटॉप और चांदी के सिक्के चोरी कर लिए हैं। इसी तरह 16 सितंबर 2026 को सिनेमा चौक भीकनगांव निवासी फरियादी ने शंकर मंदिर की दान पेटी से नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद 8 नवंबर 2026 को गुलमोहर कॉलोनी के सूने मकान से चांदी के सिक्के, लेनोवो कंपनी का लैपटॉप और नकदी, 16 नवंबर 2026 को इन्द्रधनुष कॉलोनी के सूने मकान से इंडक्शन चूल्हा, डेल कंपनी का लैपटॉप, प्रिंटर और चांदी की तीन जोड़ी पायल, तथा इसी दिन बिरसा मुंडा कॉलोनी के सूने मकान से चांदी का कड़ा, चांदी की पायल और नकदी चोरी हो गई थी।
इन पांचों घटनाओं में थाना भीकनगांव में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 428 बटा 26 धारा 305 ए, 331 सब-क्लॉज 4 बीएनएस, अपराध क्रमांक 512 बटा 26 धारा 305 डी, 331 सब-क्लॉज 4 बीएनएस, तथा अपराध क्रमांक 667 बटा 26, 682 बटा 26 और 691 बटा 26 धारा 305 ए, 331 सब-क्लॉज 4 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया था।
लगातार हो रही चोरियों को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी भीकनगांव केतन अडलक के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थलों और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से सूचना मिली कि इन वारदातों में शुभम उर्फ बत्ती और राजा उर्फ नागेश शामिल हो सकते हैं।
पुलिस ने दबिश देकर 28 वर्षीय शुभम उर्फ बत्ती पिता जगदीश नामदेव निवासी नूतन नगर खरगोन और 24 वर्षीय राजा उर्फ नागेश पिता कैलाश पाल निवासी मोतीपुरा खरगोन को हिरासत में लिया। मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों ने सूने मकानों और शंकर मंदिर में चोरी करना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो लैपटॉप, चार चांदी के सिक्के, चार जोड़ी चांदी की पायल, एक इंडक्शन चूल्हा, आठ हजार रुपये नकद और वारदात में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल सहित कुल लगभग दो लाख रुपये कीमत का मशरूका जब्त किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी का शेष सामान खरगोन निवासी एक अन्य व्यक्ति को बेचना बताया है, जिसे प्रकरण में आरोपी बनाया गया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
आपराधिक रिकॉर्ड की बात करें तो मुख्य आरोपी शुभम उर्फ बत्ती पर खरगोन और मेनगांव थाने में चोरी, डकैती की योजना और आर्म्स एक्ट सहित पहले से 7 मामले दर्ज हैं। इनमें भादवि की धारा 379, 380, 392, 395, आर्म्स एक्ट की धारा 25 दो और बीएनएस की धारा 305 ए व 331 के प्रकरण शामिल हैं। वहीं दूसरे आरोपी राजा उर्फ नागेश पर भी थाना खरगोन में बीएनएस की धारा 305 ए और 331 चार के तहत चोरी का मामला पहले से दर्ज है।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर, निरीक्षक महेश गेहलोत, उप निरीक्षक मोहर बघेल, उप निरीक्षक बोंदरसिंह जमरे, सहायक उप निरीक्षक आशीष पटेल, प्रधान आरक्षक सुशील, दिनेश जाधव, मेवालाल, संदीप चौहान, आरक्षक दीपक तोमर, अर्पितसिंह चौहान, अखिलेश, बालुराम, मुकेश, आनंद मण्डलोई तथा साइबर सेल से प्रभारी उप निरीक्षक पप्पु मोर्य, आरक्षक सचिन चौधरी और अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा।