🔥 ट्रेंडिंग गोरखपुर जन चौपाल में सीएम योगी का बड़ा... झारखंड पुलिस पोर्टल बंद, रांची के निवा... 92 साल की महिला ने नर्सिंग होम से भाग... टीपीसीसी प्रमुख ने बीआरएस को कृष्णा जल... हैदराबाद में सुबह का धुंध जारी, 19 नवम... पूर्वी घाट में नई शिकारी जल कीट प्रजात...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
खुले में मछली विक्रय

खुले में मछली विक्रय

✍️ रिपोर्टर: Manjur Mansoori Saif Khan 🗓 21 सित. 2026, 08:50 AM 👁 154
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
खुले में मछली विक्रय पर नगर पालिका की कार्रवाई, छह दुकानदारों पर 1,500 रुपये का जुमार्ना



शहडोल, । सेवा ही संकल्प अभियान-2026 के तहत नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी के निर्देशन में रविवार को खुले में मछली विक्रय करने वाले दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। नगर पालिका की टीम ने भूसा तिराहा सोहागपुर के पास खुले में मछली विक्रय करने वाली दुकानों को बंद कराया। इसके साथ ही न्यू बस स्टैंड के पास बिना ढके खुले में मछली विक्रय करने वाले छह दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल 1,500 रुपये का जुमार्ना लगाया गया।

Shahdol, Madhya Pradesh, भारत

कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखने, मछली एवं अन्य खाद्य सामग्री को ढककर रखने तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने की समझाइश दी गई। नगर पालिका अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी। कार्रवाई में स्वच्छता निरीक्षक अनिल महोबिया, भूपेश कोहरे, दुर्गेश गुप्ता,

संतोष लखेरा, अंकुश सेन एवं फायर टीम की सहभागिता रही। नगर पालिका परिषद ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील की है कि वे अपने घरों और दुकानों से निकलने वाला कचरा निर्धारित कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें तथा सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाएं। स्वच्छ एवं सुंदर शहडोल के निर्माण में नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की गई।
📲Get App