🔥 TRENDING SPECIAL CAMPAIGN TO BEGIN TOMORROW AT... बेलूपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत... दारू थाना क्षेत्र में प्रकाश जनरल स्टो... देवेन्द्र बंजारा उत्तराखंड DISTRICT ADVISORY COMMITTEE MEETING ON...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

खंडवा के पुनासा में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 203 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

✍️ Reporter: Pranav Gaur 🗓 23 Oct 2026, 07:37 PM 👁 77
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 23 अक्टूबर को पुनासा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 203 मरीजों का परीक्षण और उपचार किया गया। मांधाता विधायक नारायण पटेल और कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण किया।

खंडवा। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 23 अक्टूबर, शुक्रवार को पुनासा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में कुल 203 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया। इस शिविर के दौरान 60 मरीजों की हीमोग्लोबिन जांच तथा 97 मरीजों की उच्च रक्तचाप और मधुमेह की जांच की गई। इसके अलावा, टीबी के 60 संभावित मरीजों का हैंड हेल्ड मशीन से एक्स-रे किया गया और राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 40 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान आयुष्मान निरामयम योजना के तहत 15 पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, जबकि 10 हितग्राहियों की आभा आईडी जारी की गई। मेडिकल बोर्ड टीम द्वारा शिविर में दो दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए।

मांधाता विधायक श्री नारायण पटेल और कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने शिविर का निरीक्षण करते हुए दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने टीबी के दो मरीजों को पोषण आहार युक्त फूड बास्केट भी वितरित किए। शिविर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ऐश्वर्य वर्मा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ. पी. जुगतावत, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. आनंद ओनकर उपस्थित रहे।
📲Get App