🔥 ट्रेंडिंग साइफ अली खान ने पाटौदी के 8वें नवाब के... पूर्व इंग्लैंड क्रिकेटर केविन पिटर्सेन... अनुपम खेर ने 500 करोड़ रुपये की संपत्त... पद्मावत पर ऐतिहासिक आलोचना: फिल्म की स... बिहार बीपीएससी ने 72वीं प्री न्यू परीक... पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर वैशाली...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
राजनीति

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से रेखा गुप्ता ने की शिष्टाचार भेंट, दिल्ली के विकास में सहयोग के लिए जताया आभार

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 04 नव. 2026, 08:46 PM 👁 75
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दिल्ली के विकास को नई गति देने के लिए केंद्र का सहयोग अहम, रेखा गुप्ता ने जताया आभार

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिल्ली के विकास और दिल्लीवासियों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों में केंद्र सरकार की ओर से मिल रहे निरंतर सहयोग एवं समर्थन के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने समस्त दिल्लीवासियों की ओर से केंद्रीय वित्त मंत्री का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण को दीपावली के पावन पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
📲Get App