🔥 ट्रेंडिंग कालपी में विधानसभा स्तरीय रोजगार मेला–... ધોળકા તાલુકાના વૌઠા લોકમેળાનો શુભારંભ... लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और रोहिण... बरूहातू पंचायत भवन में बिजली समस्या नि... कमलपुर के प्राथमिक स्कूल में मध्याह्न... ದೇವದುರ್ಗದಲ್ಲಿ ಟಿಪ್ಪು ಸುಲ್ತಾನ್ ಜಯಂತಿ ಸಂ...
20 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

कटनी में चोरों का तांडव! कृष्णा ज्वेलर्स में करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप बरगवां स्थित कृष्णा ज्वेलर्स की दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की खबर।

✍️ रिपोर्टर: Manmohan 🗓 12 नव. 2026, 02:18 PM 👁 81
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
कटनी में चोरों का तांडव! कृष्णा ज्वेलर्स में करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप

बरगवां स्थित कृष्णा ज्वेलर्स की दीवार में सेंध लगाकर अज्ञात चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, सोने-चांदी के जेवरात चोरी होने की खबर।

कटनी। जिले में चोरी की वारदातों से सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। कटनी के बरगवां स्थित कृष्णा ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने दुकान की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से सोने-चांदी के जेवरात सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। सुबह दुकान खुलने पर घटना का खुलासा हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं, आरोपियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

इस बड़ी चोरी की घटना के बाद शहर की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त को लेकर सवाल उठने लगे हैं। आखिरकार चोरों के हौसले इतने बुलंद कैसे हैं कि वे बेखौफ होकर इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं?

अब देखना होगा कि पुलिस कब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करती है।

📍 स्थान – कटनी, मध्यप्रदेश

📰 NEED 24 NEWS
खबर वही, जो जनता की आवाज बने।
📲Get App