🔥 TRENDING Son of Legendary Action Star Fatally S... Digital Camera World Names 2026's Top... SS Rajamouli Praises Dulquer Salmaan’s... Summit Hotels & Resorts Becomes Title... Sikkim Gold Rates Rise on 20 Nov 2026:... Resident Doctors in Jammu & Kashmir GM...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
कटिहार पुलिस का एक्शन मोड: 24 घंटे में 88 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब व हथियार बरामद; विधि-व्यवस्था को लेकर एसपी सख्त
Crime

कटिहार पुलिस का एक्शन मोड: 24 घंटे में 88 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब व हथियार बरामद; विधि-व्यवस्था को लेकर एसपी सख्त

✍️ Reporter: Raju Choudhary 🗓 30 Sep 2026, 05:15 PM 👁 75
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार पुलिस का एक्शन मोड: 24 घंटे में 88 अभियुक्त गिरफ्तार, शराब व हथियार बरामद; विधि-व्यवस्था को लेकर एसपी सख्त

कटिहार, 30 सितंबर: कटिहार जिले में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में प्रतिदिन पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का रॉल-कॉल लिया जा रहा है। साथ ही, पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी थानों के कार्यों की निरंतर समीक्षा भी की जा रही है।

अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था के तहत कटिहार पुलिस द्वारा 29 सितंबर 2026 को विशेष अभियान चलाकर कुल 88 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

📊 कार्रवाई एवं उपलब्धि का मुख्य विवरण (29.09.2026):
कुल गिरफ्तारी: 88 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

कांडों में गिरफ्तारी: विभिन्न आपराधिक कांडों में 45 अभियुक्तों को पकड़ा गया।

वारंट निष्पादन: 5 अजमानतीय और 38 जमानतीय वारंटियों की गिरफ्तारी हुई।

मद्यनिषेध कार्रवाई: शराब से जुड़े मामलों में 33 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए।

गंभीर मामलों में कार्रवाई: हत्या के मामले में 1, आर्म्स एक्ट में 2, बलात्कार/पॉक्सो एक्ट में 1 तथा एससी/एसटी एक्ट के मामले में 1 अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई।

शराब की बरामदगी: 62 लीटर देशी शराब और 56.85 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई।

अन्य जब्ती: 01 चाकू और 02 मोटरसाइकिलें बरामद की
📲Get App