🔥 TRENDING मुरबाड शहर भाजपची धुरा तरुण तडफदार युव... ଆଜି ରାତିରୁ ଉପକୂଳ ସହ ଦକ୍ଷିଣ ଓଡ଼ିଶାରେ ବଢ... ବାତ୍ୟା ଆଶ୍ରୟସ୍ଥଳରେ ବିଗିଡ଼ିଗଲା ସ୍ୱାସ୍ଥ୍ୟ... एस डी मॉडल स्कूल मंदिर वजीरी वाला समान... ਐਡਵੋਕੇਟ ਹਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਧਾਮੀ ਬਣੇ ਛੇਵੀਂ ਵਾ... AMD Shares Drop 5% in Premarket Tradin...
20 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

कटिहार में फोन पर बात करते करते गिर पड़े सब इंस्पेक्टर हुई मौत

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 03:04 PM 👁 52
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार जिला के सहायक थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर अचनक फोन पर बात करते करते सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोग इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कटिहार में फोन पर बात करते-करते अचानक सड़क पर गिरे सब इंस्पेक्टर, CCTV में कैद हुई मौत की घटना



कटिहार में एक दर्दनाक घटना ने पुलिस महकमे को झकझोर दिया। दुकान से मोबाइल पर बात करते हुए निकले सब इंस्पेक्टर अचानक सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले उनकी हालत बिगड़ गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना कटिहार के हृदयगंज इलाके की है। मृत सब इंस्पेक्टर नागेश्वर महतो मूल रूप से वैशाली जिले के रहने वाले थे। वह पिछले छह महीने से कटिहार के सहायक थाना में पदस्थापित थे। इससे पहले सेमापुर थाना में तैनात थे। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि नागेश्वर महतो दुकान से फोन पर बात करते हुए बाहर निकलते हैं और कुछ ही कदम आगे बढ़ने के बाद अचानक सड़क पर गिर जाते हैं। उनकी मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आधिकारिक रूप से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस केंद्र कटिहार में पुलिस अधीक्षक ने दिवंगत सब इंस्पेक्टर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक सलामी दी। पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भी उन्हें नमन किया। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव रवाना किया गया। एक पुलिसकर्मी का इस तरह अचानक दुनिया छोड़ जाना उनके परिवार और साथियों के लिए अपूरणीय क्षति है।
📲Get App