🔥 TRENDING BJP’s Ashok Kataria Calls Rajasthan El... Police launch cordon-and-search operat... Cycle trolley priced at ₹20,000 bought... कृभको के सहकारी शिक्षा कार्यक्रम में 7... Jagan Mohan Reddy Criticises Nara Loke... Cyclone Akvan to Bring Rain to 12 Madh...
22 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Technology

कटिहार में बाल वैज्ञानिक ने कबाड़ से बनाया डिवाइस

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 22 Nov 2026, 10:28 AM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

कटिहार के बाल वैज्ञानिक ने किया कमाल कबाड़ से बनाया डिवाइस जिससे मोबाइल से बुझा सकते हैं लाइट और नल

कटिहार से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

कटिहार के बाल वैज्ञानिक का कमाल, कबाड़ से बनाया ऐसा डिवाइस, मोबाइल से बुझा सकेंगे घर की लाइट, सेंसर वाला नल बचाएगा पानी



कबाड़ के सामान को लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन कटिहार के एक बाल वैज्ञानिक ने इसी कबाड़ से ऐसा जुगाड़ तैयार कर दिया है जो बिजली और पानी दोनों बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उम्र महज स्कूली है लेकिन सोच किसी इंजीनियर से कम नहीं। हम बात कर रहे हैं 11वीं कक्षा के छात्र शुभम की जिन्होंने अपने हुनर और विज्ञान के प्रति जुनून से दो अनोखे डिवाइस तैयार किए हैं। कटिहार के लंगड़ा बगान स्थित रेलवे क्वार्टर में रहने वाले रेलवे कर्मचारी के पुत्र शुभम ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जिससे घर के बिजली उपकरणों को मोबाइल से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर घर से निकलते समय पंखा या लाइट बंद करना भूल गए तो कहीं से भी मोबाइल के जरिए उसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं। यानी घर का स्विच अब आपकी जेब में मौजूद मोबाइल में होगा। शुभम का दूसरा आविष्कार पानी की बर्बादी रोकने से जुड़ा है। उन्होंने सेंसर वाला ऑटोमेटिक नल बनाया है। इसके नीचे हाथ, गिलास या कोई बर्तन रखते ही पानी निकलने लगता है और हटाते ही सप्लाई बंद हो जाती है। इससे जरूरत के मुताबिक पानी मिलेगा और बेवजह पानी बहने से बचेगा।शुभम के पिता सतीश कुमार यादव बताते हैं कि विज्ञान के प्रति बेटे का अलग तरह का पैशन उसे नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित करता है। कबाड़ की चीजों से अपनी जरूरत के उपकरण तैयार करना उसकी खासियत है। शुरुआत में उन्हें लगता था कि यह पढ़ाई का समय है और इन प्रयोगों में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए लेकिन बेटे की प्रतिभा देखकर अब वह भी उसका हौसला बढ़ा रहे हैं। शुभम के भाई भी इन प्रयोगों में सहयोग करते हैं। शुभम की ख्वाहिश अब रोबोट बनाने की है। वह कई नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। उनके आविष्कार देखने पहुंचे कांग्रेस नेता सह सांसद प्रतिनिधि सुनील यादव ने कहा कि शुभम की प्रतिभा पूरे परिवार के साथ कटिहार के लिए गर्व की बात है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में शुभम बिहार और देश का नाम रोशन करेंगे। छोटी उम्र में बड़ी सोच रखने वाले शुभम की कहानी बताती है कि आविष्कार के लिए महंगे संसाधन नहीं बल्कि कुछ नया करने का जुनून जरूरी है।
बाइट :- शुभम छात्र
बाइट :- सतीश कुमार यादव पिता
बाइट :- सुनील यादव सांसद प्रतिनिधि कटिहार
📲Get App